
दतिया राजपरिवार विवाद: दामाद राहुल देव और उनकी पत्नी क्षत्रिय समाज से बाहर… खुद को घोषित किया था 14वां राजा
दतिया राजपरिवार में राजेंद्र सिंह के निधन के बाद 30 अप्रैल 2020 को उनके बड़े…
दतिया राजपरिवार में राजेंद्र सिंह के निधन के बाद 30 अप्रैल 2020 को उनके बड़े बेटे अरुणादित्य देव को 14वां राजा घोषित किया गया था। अब दामाद ने रामनवमी के दिन अलग आयोजन कर खुद को राजा घोषित कर दिया। इसको लेकर समाज में नाराजगी है। हालांकि दामाद राहुल देव का भी अपना पक्ष है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर में प्यासे चीतों को पानी पिलाने वाले सत्यनारायण गुर्जर की चर्चा आज पूरे देश में है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। घटना के बाद उन पर इतना दबाव था कि वह फोन बंद करके भूमिगत हो गए थे। जब फोन चालू…
मौसम विज्ञानी ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं प्रदेश को और गर्म कर रही हैं। चूंकि प्रदेश में सूरज की किरणें सीधे पड़ रही हैं। दिन बड़े होते जा रहे हैंं। ऐसे में अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो चुकी हैं।
अभी अधिकतर जिलों में कमल नाथ ने प्रदेश अध्यक्ष रहते, जिन्हें अध्यक्ष बनाया, वे ही काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश की टीम तो बना ली पर जिला और ब्लॉक स्तर पर पुरानी टीम ही काम कर रही हैं।
भोजशाला के सर्वे में 94 सनातनी मूर्तियां मिली थीं। इनमें भगवान गणेश, शिव से लेकर अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल हैं, जबकि 1700 अवशेष मिले थे। इसमें मुख्य रूप से 106 स्तंभ और 82 भित्ति चित्र के भी अवशेष भी शामिल थे। 31 सिक्के भी मिले। इसमें से एक परमार कालीन था।
इंदौर में एक महिला की मौत हो गई जब वह अपने पति के साथ बाइक पर घर जा रही थी। बाइक का पहिया चैंबर के गेप में उतरा और महिला उछलकर गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना सेंट पाल स्कूल के पास की है।
कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनके आहार के लिए चीतलों की व्यवस्था करने के लिए एक ब्रीडिंग एन्क्लोजर तैयार किया जा रहा है। इससे चीतों के लिए आहार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और उनकी सुरक्षा भी बढ़ेगी। यह परियोजना चीतों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
देश-विदेश में अपनी महक और स्वाद से लोगों को दीवाना बनाने वाला सुंदरजा आम(Rewa Sunderja Mango) इस बार मौसम के फेर में उलझ गया है। कम उत्पादन और थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश के क्रम ने आम के बगीचे वालों को चिंता में डाल दिया है। सुंदरजा आम की विशेषता है कि इसे मधुमेह के रोगी…
सोने के दामों में तीन दिन में 2 हजार रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें घटकर 3038 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं। इंदौर में सोना 1700 रुपये घटकर 91000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। आगे भी सोने के दामों में गिरावट की संभावना है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राजस्व अदालतों(MP Revenue Court) की कार्यप्रणाली की जांच का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने राजस्व न्यायालयों की मनमानी कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई और राजस्व मंडल के अध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए। यह कदम राजस्व अदालतों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उठाया गया है।